Categories: Uncategorized

सुपर डांस शो पर इस वजह से रणवीर सिंह फूटफूट कर रोने लगे, आलिया भट्ट भी…

रणवीर सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी एक्टिंग के बदौलत रणवीर सिंह आज इस मुकाम तक पहुँच पाए हैं कि अब उन्होंने पीछे मुड़कर देखना छोड़ दिया है। यूँ तो काफी समय से रणवीर सिंह फिल्मों में काम कर रहे हैं लेकिन हाल के कुछ समय में उन्होंने जैसी एक्टिंग और किरदार निभाया है उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। आज कल उनकी एक नई फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। फिल्म का नाम है गली बॉय। इसके अलावा अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी भी की है।

ऐसे में कहा जा सकता है कि इन दिनों उनके सितारे बुलंदियों पर चल रहे हैं और एक एक्टर का जो सपना होता है वह उन्होंने हासिल कर लिया है। रणवीर सिंह को हमेशा आप सभी लोगों ने हँसते हुए देखा होगा लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमे रणवीर सिंह रोते हुए नज़र आ रहे हैं।

दरअसल अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में रणवीर सिंह एक डांस शो में गए हुए थे। इस दौरान गली बॉय की अभिनेत्री आलिया भट्ट भी उनके साथ गई हुई थी। इस बीच एक कंटेस्टेंट ने उनकी ज़िन्दगी को डांस के ज़रिये प्रस्तुत किया और रणवीर सिंह के बचपन की यादें ताज़ा हो गई। बताया जाता है कि रणवीर सिंह ने फ़िल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है।

उन्हें अपनी दादी से भी बहुत लगाव था। इस डांस के दौरान कंटेस्टेंट ने उनकी दादी का भी ज़िक्र किया जिसे सुनकर और देखकर रणवीर सिंह भावुक हो गए और अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। बड़ी बात यह रही कि इस दौरान वहां मौजूद कई हस्तियाँ और शो को जज कर रहे भी रोने लगे. आलिया भट्ट भी रोने लगी और पूरा माहौल ग़मगीन हो गया। देखें वीडियो.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago