Categories: बलिया

बलिया में 22 जुलाई को चलेगा पौधारोपण अभियान, जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में दिए जरूरी निर्देश

बलिया में 22 जुलाई को पौधारोपण अभियान चलाया जायेगा। जिसको लेकर जिला पंचायत बोर्ड की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष आनन्द चौधरी की अध्यक्षता में आचार्य नरेन्द्र देव सभागार में हुई। जहां पौधारोपण अभियान साल 2023-24 की कार्ययोजना का अनुमोदन सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से हुआ। साथ ही नदारद अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया।

बैठक में अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि मानव जीवन को बचाने के लिए पेड़ों को लगाना और उनका संरक्षण सबसे बड़ी जरूरतों में एक बन गयी है। इसलिए 22 जुलाई को महाभियान में सभी जिपं सदस्य भी अपनी एसक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए इस पुनी एलएत कार्य में भागीदार बनें। उन्होंने वन विभाग और जिला पंचायत के अधिकारी को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित कराएं कि जहां-जहां पौधरोपण होना हैं, वहां समय से पौधा पहुंच जाए।

वहीं बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने कहा कि हमारी धरा हरी-भरी हो, इस महायज्ञ में हम सबको आहूति देनी होगी। हम सब यह संकल्प लें कि पर्यावरण को सुरक्षित रखेंगे। पौधे लगाने के साथ उनको जीवित रखने का पूरा ख्याल रखेंगे। पानी के दोहन को भी रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। सिकंदरपुर के विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने भी सरकार के इस महाभियान में उत्साह के साथ प्रतिभाग करने का संदेश दिया।

बैठक में जिला पंचायत सदस्यों के अलावा अपर मुख्य अधिकारी विन्ध्याचल सिंह कुशवाहा, अभियंता राकेश राय, वित्तीय परामर्शदाता हिमांचल यादव, कार्य अधिकारी शहबाज खान, कर अधिकारी सुनील यादव, राजीव सिंह, अनिल यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago