Categories: बलिया

बलिया: पिनैकल टेक्नो के विद्यार्थियों ने आईआईटी और नीट की परीक्षा में लहराया परचम

बलिया के भृगु आश्रम स्थित पिनैकल टेक्नो स्कूल के विद्यार्थियों ने इतिहास रच दिया है। स्कूल के कई छात्र-छात्राओं ने तमाम कठिनाइयों के बावजूद देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। आईआईटी और नीट में प्रवेश पाकर विद्यार्थियों ने अपने स्कूल के साथ ही बलिया को गौरवान्वित किया है। अमित यादव, सोनाली यादव, रोहित गुप्ता, अवि कुमार, मिथिलेश कुमार और मृगेंद्र इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त किया है।

पिनैकल टेक्नो स्कूल के ही छात्र रोहित गुप्ता ने आईआईटी भुवनेश्वर में प्रवेश प्राप्त किया है। तो वहीं अमित यादव ने नीट की परीक्षा में 720 अंकों में 619 अंक प्राप्त किए हैं। इन विद्यार्थियों की सफलता पर स्कूल समेत पूरा जनपद फक्र महसूस कर रहा है। शनिवार यानी आज पिनैकल टेक्नो स्कूल में विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। संस्था के डायरेक्टर गीतेश पांडेय और प्रवीण पांडेय ने बच्चों को मिठाई खिलाकर और केक काटकर बधाई दिया।

संस्था के डायरेक्टर ने इस मौके पर कहा कि “पिनैकल ने यह साबित कर दिया है कि आईआईटी और नीट जैसी परीक्षा में बलिया जैसे छोटे शहरों में रहकर पढ़ने वाले बच्चे भी सफलता हासिल कर सकते हैं। जरूरत है बस परीक्षा के अनुसाल तैयारी करने और कुशल तथा अनुभवी टीचर और मेंटर्स के मार्गदर्शन की।” बच्चों ने आईआईटी और नीट में अपने सफलता का श्रेय माता-पिता, पिनैकल टेक्नो स्कूल के शिक्षकों दिया है।

डायरेक्टर गीतेश पांडेय ने बताया है कि संस्था बलिया के बच्चों के लिए मैथ और साइंस का महा मैराथन आयोजित कराएगी। जिसमें कक्षा पांच से कक्षा दस तक के विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। यह महा मैराथन आगामी 26 दिसंबर को आयोजित होगी।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago