बलिया: आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरु कर दी है। इस बार सैंकड़ों की संख्या में लोग पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। नए वोटरों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़वाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि जल्दी से जल्दी नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हो सकें। वहीं अब मतदाताओं की सुविधा के लिए 21 नवंबर रविवार के दिन एक विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है।
एक जनवरी, 2022 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी मतदेय स्थलों पर 21 नवंबर को तृतीय विशेष कैम्प का आयोजन होगा। इसमें जन सामान्य से दावे और आपत्तियां जैसे फार्म-6, 7, 8 व 8ए प्राप्त किये जायेगें। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अदिति सिंह ने सभी बीएलओ को अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण/समाज सेवी संगठनों से भी अपील है कि मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी के लिए 1 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पात्रों का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने तथा अपात्र मतदाताओं का नाम हटाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…