Categories: बलिया

कृषि कानून रद्द होने पर बलिया कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस

बलिया: मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस कर लिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद से किसानों में जश्न का माहौल है तो वहीं विपक्षी पार्टियां भी इसे बड़ी जीत बताते हुए खुशियां मना रही हैं। कानून रद्द होने के बाद बलिया कांग्रेस में भी हर्ष का माहौल है। बलिया में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस जनों ने विजय जुलूस निकाला और शहर भ्रमण करते हुए किसानों की जीत का नारा लगाया।

इस दौरान बलिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने 19 नवंबर को काले कानून वापस लिए जाने के फैसलों को किसानों की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता के बिना कुछ भी सोचा या विकास किया जाना संभव नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी को भी बधाई दी।

विजय जुलूस के दौरान मौसूज कैलाश चौहान ने कहा कि टूट गया सरकार का विमान, जीत गया देश का किसान। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बार्डर पर लगभग एक वर्ष किसान धरनारत थे इस दौरान हजारों की संख्या में किसानों ने भारत सरकार काले कानून के विरोध में जान की आहुति दे दी।

इस दौरान कहा गया कि निकट भविष्य में मोदी सरकार ने कई राज्यों कई राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया। लेकिन सरकार ने विश्व पैमाने पर किरकिरी होने पर और गलती का एहसास होने पर किसानों के सामने घुटना टेका है और यह देश के आने अन्नदाताओं की जीत है।

इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनोद कुमार सिंह, सीबी मिश्रा, बैजनाथ राम, विशाल चौरसिया, शाहिद अली, राजेंद्र चौधरी, फुल बदन तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, मुन्ना उपाध्याय विवेक ओझा, जय प्रकाश पाण्डेय, मोनू पांडेय, धीरज सिंह, पपू यादव, अनिमेष ओझा, अबुल फैज, गिरीशकांत गांधी, बंटी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago