बलिया में हादसा: तेज रफ्तार पिकअप और बाइक में भिड़ंत, 1 की मौत 1 घायल

बलिया में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टककर मार दी। हादसे में बाइक सवार 1 युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना चितबड़ागांव थाना क्षेत्र की है। जहां क्षेत्र के बख्तियारपुर निवासी महेश राम की बेटी सुनैना की शनिवार को शादी है।

विवाह में शामिल होने के महेश के दो दामाद सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के उमेदा निवासी अमित (32) और पकड़ी थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी मनोज राम पहुंचे थे। दोनों दहेज में दी जा रही बाइक से चितबड़ागांव पहुंचे थे। दोनों वापस बख्तियारपुर लौट रहे थे। इसी बीच चितबड़ागांव-मुहम्मदाबाद मार्ग पर धर्मापुर के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी टक्कर हो गई।

ये टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची जहाँ दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां के डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। और मनोज को प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। वही हादसे की खबर लगते ही शादी वाले घर मे मातम पसर गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago