Categories: बलिया

बलिया- GRP ने 3 किलो गांजे के साथ आरोपी को पकड़ा, बिहार से लाता था गांजा

बलिया। जीआरपी के जवानों ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जवानों ने 3 किलो गांजा के साथ तस्कर को पकड़ लिया है। पूछताछ के बाद जीआरपी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। जो लम्बे समय से गांजा तस्करी के कारोबार में जुटा हुआ था।आरोपी बिहार से गांजा की खरीदारी कर सुल्तानपुर के साथ ही अन्य कई जनपदों में सप्लाई करता था

बताया जा रहा है कि एसओ जीआरपी राघवेंद्र यादव जवानों के साथ एहतियातन प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच यात्रियों के बीच सर्कुलेटिंग एरिया में मौजूद एक संदिग्ध पर उनकी नजर पड़ी तो संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया। छानबीन में उसके पास मौजूद एक झोले से करीब तीन किलो गांजा बरामद हुआ।

रेल पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार तस्कर सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कटघरा चरानी पट्टी निवासी राकेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।आरोपित लम्बे समय से गांजा तस्करी के कारोबार में जुटा हुआ था। वह बिहार से गांजा की खरीदारी कर सुल्तानपुर के साथ ही अन्य कई जनपदों में सप्लाई करता था। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओ के अलावे के सिपाही रियाजुद्दीन, इंद्रेश कुमार यादव, रोशन कुमार आदि थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago