Categories: बलिया

फिर एक्शन में ‘बाबा’ का बुलडोजर, दयाशंकर बोले- अराजकतत्वों को बख्शेंगे नहीं

बलिया। उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी पर बवाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में यूपी सरकार अराजकतत्वों से सख्ती से निपट रही है। सरकार का बुलडोजर भी अराजकतत्वों पर लगातार चल रहा है। जिसको लेकर बलिया नगर सीट से विधायक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि बुलडोजर के आधार पर ही जनता ने चुना है। और आगे भी ऐसे लोगों पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी रहेगी।

दयाशंकर सिंह ने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ योगी सरकार बड़ी कार्रवाई करेगी। जो भी लोग नुकसान पहुंचा रहे उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। जनता बुलडोजर के आधार पर ही हमें चुनकर वापस लाई है। इसलिए दोबारा जनता ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया है बुलडोजर तो जनता की पसंद है, इसलिए बुलडोजर की कार्रवाई जारी रहेगी।

UP में बढ़ रहा इन्वेस्टमेंट- वहीं यूपी में इन्वेस्टमेंट के सवाल पर दयाशंकर सिंह ने कहा,”उत्तर प्रदेश में निवेश ला रहे हैं। निवेश का अच्छा माहौल दे रहे हैं। लेकिन जो लोग अशांति फैला रहे हैं उनके खिलाफ गैंगस्टर जैसी कार्रवाई की जाएगी। हम किसी को छोड़ने वाले नहीं हैंम मुख्यमंत्री की अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago