बलिया में खड़े ट्रक से जा टकराई छात्रों से भरी पिकअप, 1 की मौत, 15 छात्र घायल

बलिया के फेफना तिराहे से कुछ ही दूर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाल सुधार गृह के पास खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि 16 छात्र जख्मी हो गए। आठ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि एक छात्र की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है की सवारी पिकअप में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर के 16 छात्र सवार हुए थे, जो चितबड़ागांव, फेफाना एवं अन्य स्थानों से वाहन में चढ़े थे। सभी समय से स्कूल आने के लिए गाड़ी में सवार हुए, लेकिन फेफना तिराहे से 500 मीटर की दूरी स्थित बाल सुधार गृह के पास पिकअप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इसमें चालक समेत सभी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की खबर मिलते ही जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, सीएमओ, सीएमएस डॉक्टर सुजीत यादव और जिला अस्पताल के ज्यादातर चिकित्सक पहुंच गए।
जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी ने घायल छात्रों को देखने एवं उनके परिजनों से मिलने के बाद पत्रकारों को बताया कि घटना बेहद दुखद है।

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर के छात्र जो अपने निजी साधन से विद्यालय आते हैं वह शनिवार को वाहन में सवार होकर विद्यालय आ रहे थे। इसी बीच अचानक चालक का नियंत्रण खो गया और वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक भिड़ गया। जिससे पिकअप में सवार एक छात्र की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दो की स्थिति गंभीर देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया गया। अन्य का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसे में यश प्रताप सिंह की जहां मौत हो गई, वहीं घायलों में मुख्य रूप से विशाल सिंह, सोनू, रोहित यादव, सुमित यादव, चित्रांश सिंह, अनमोल सिंह, आदित्य कुमार सिंह, शाश्वत सिंह, आदित्य यादव, भानू खरवार, आदित्य कुमार यादव, शिव ओम केसरी, अमित कुमार सिंह शामिल हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago