बलिया के डॉ. प्रिंस गुप्ता कश्मीर यूनिवर्सिटी में बनें असिस्टेंट प्रोफेसर

बलिया के रहने वाले डॉ. प्रिंस गुप्ता ने जिले का नाम रोशन किया है। डॉ. प्रिंस केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर, में प्रोफेसर बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में हर्ष की लहर है। डॉ. प्रिंस गुप्ता के पिता का नाम कुंज बिहारी प्रसाद है और वे संवारा चिल्कहर के निवासी हैं।

प्रिंस की शुरुआती शिक्षा रसड़ा के अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज से हुई थी। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई इविंग क्रिश्चियन कॉलेज इलाहाबाद विश्वविद्यालय और स्नातकोत्तर की पढ़ाई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की से की है। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर से पीएचडी की है।

उन्होंने योनसेई विश्वविद्यालय दक्षिण कोरिया, साऊथर्न  यूनिवर्सिटी डेनमार्क, KTH रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, स्वीडन, राष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (CNRS), फ्रांस से पोस्ट डॉक्टरल रिसर्च की है।

वो वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर के भौतिकी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात पर तैनाती मिली हैं। उनकी इस कामयाबी पर स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद गुप्ता के परिवार सहित गाँव के लोग भी गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। बता दें कि डॉ. प्रिंस गुप्ता की पत्नी डॉ. अंजली जायसवाल  बलिया के सतीश चंद्र कालेज के मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 day ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago