बलिया के कई इलाक़ों में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। विद्युत उपकेंद्र सिकंदरपुर क़स्बे के डोमनपुरा में घंटों तक बिजली ग़ायब रहती है। उमस भरी गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से लोग काफ़ी ज़्यादा परेशान हो रहे हैं। ऐसे में परेशान लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इस मामले में विद्युत उपकेंद्र सिकंदरपुर के उपखंड अधिकारी ने डोमनपुरा मोहल्ले के सात लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि डोमनपुरा मोहल्ले के लोग दर्जनों की संख्या में विद्युत उपकेंद्र पहुँचे और विद्युत कटौती को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों ने मानक के अनुरूप विद्युत सप्लाई देने की मांग की। डोमनपुरा मोहल्ले वासियों का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी द्वारा इस उमस भरी गर्मी में जान बूझकर विद्युत की कटौती की जा रही है। इनके लापरवाही के चलते भीषण और उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
उन्होंने मांग किया कि अघोषित बिजली कटौती को बंद कर सुचारू रूप से बिजली सप्लाई की जाए। अन्यथा की स्थिति में मोहल्लेवासी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इधर उपकेंद्र सिकंदरपुर के उपखंड अधिकारी ने तहरीर में उल्लेख किया है कि उपकेंद्र पर डोमनपुरा मोहल्ले के करीब 50-60 की संख्या में लोग 11 बजे आए और विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बन्द करवा दी। इसके साथ ही कार्यालय के साथ-साथ कैश काउण्टर को भी बन्द करवा दिए। इसके अलावा सभी स्टाफ को गाली-गलौज दिया। इससे सभी कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…