Categories: बलिया

बलिया में सूदखोरों से तंग आकर CDO बंगले पर तैनात पत्रवाहक ने की आत्महत्या

बलिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सूदखोरों के आतंक से परेशान होकर CDO बंगले पर तैनात एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बलिया नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आयुर्वेदिक कालोनी में रहने वाले पूना राम शर्मा (54) पुत्र स्व. मनिराम शर्मा CDO बंगले पर पत्रवाहक के रूप में कार्य करते थे। गुरुवार रात को उन्होंने घर से थोड़ी दूर गली में फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक के पुत्र अंकित शर्मा की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुँची।

मृतक के बेटे का कहना है कि पिता की मौत के पीछे चार सूदखोर जिम्मेदार हैं। सूदखोर वेतन आने से पहले ही ब्लैक चेक पर साइन करवाकर पूरा पैसा निकाल लेते थे। इस वजह से मेरे पिता लंबे सम परेशान थे। फ़िलहाल पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर पूरे मामले की गहराई से जाँच शुरू कर दी है।

बलिया में सूदखोरों से तंग आकर आत्महत्या का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई लोग सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या कर चुके हैं। बीते साल सूदखोरों के आतंक से परेशान होकर नंद लाल गुप्ता ने मौत को गले लगा दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया लाइव के माध्यम से अपनी परेशानी बताई थी। इस मामले को काफ़ी समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन सूदखोरों पर नकेल नहीं कस पाया है।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago