Categories: बलिया

रेलयात्री ध्यान दे! बलिया से गुजरने वाली कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, कुछ ट्रेनें हुई निरस्त

बलिया के अकोला-रतलाम खंड पर समान परिवर्तन के लिए खंडवा स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते कई ट्रेनों का निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तित किया गया है।

वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि दादर से 17, 19, 20 और 22 जुलाई को चलने वाली 01025 दादर-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा बलिया से 19, 21 एवं 24 जुलाई को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 जुलाई को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से एक घंटा रि- शिड्यूल कर 11.30 बजे के स्थान पर 12.30 बजे चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 जुलाई को चलने वाली 15182 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11.10 बजे के स्थान पर 13.10 बजे चलाई जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

4 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

6 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 week ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago