बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग़ुस्साए ग्रामीणों ने मुआवज़े की माँग को लेकर चक्काजाम कर दिया। इधर घटना के बाद से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव के सिद्धौली मौजा निवासी 21 वर्षीय अभिषेक पासवान गुरुवार की देर रात बाइक से घर से कही जा रहा था, तभी बोलेरो ने टक्कर मार दिया। घायल अभिषेक पासवान को पीएचसी बांसडीह पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया है।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…