Categories: बलिया

बलिया में मदरसे में पढ़ने वाले 2 छात्रों की मौत, फ़ूड प्वाइजनिंग की आशंका

बलिया के खेजूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदरसा मोइनिया रसीदिया में पढ़ने वाले 2 छात्रों की अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर फ़ूड प्वाइजनिंग की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालाँकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, खेजूरी थाना क्षेत्र के भूड़ाडीह स्थित मदरसा मोइनिया रसीदिया में बिहार प्रांत के 10 वर्षीय आमान पुत्र आलम निवासी रसूलपुर थाना बरसाई जिला कटिहार और 1 वर्षीय मो राकिब पुत्र मो तारिक निवासी दगौच थाना बरसाई जिला कटिहार पढ़ते थे। मंगलवार को दोनों छात्र खाना खाने के बाद सो गए। बुधवार सुबह उनके पेट में तेज़ दर्द हुआ।

इसके बाद मदरसा के शिक्षक मो शमशाद चट्टी पर प्राथमिक उपचार कराकर जिला अस्पताल ले गए, इसमें मो आमान की रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। जबकि मोहम्मद राकीब जिला चिकित्सालय अचेत अवस्था में लाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। जिसके बाद हड़कम्प मच गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ एसके यादव ने बताया कि आमान मृत अवस्था में आया था, जबकि राकिब की जिला अस्पताल में आते वक्त हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीएमएस ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। उन्होंने कहा मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago