Categories: बलिया

उत्कर्ष सिंह ने किया बलिया को गौरवान्वित, UPSC CAPF की परीक्षा पास कर बने असिस्टेंट कमांडेंट

अगर मेहनत करने का जज़्बा हो तो सब कुछ हासिल किया जा सकता है। ये लाइनें बलिया के छोटे से गाँव में रहने वाले उत्कर्ष प्रकाश सिंह पर सटीक बैठती है। उत्कर्ष ने कड़ी मेहनत के दम पर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल की है। वे असिस्टेंट कमांडेंट बन गए हैं और उनकी इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

बता दें कि उत्कर्ष सिंह मल्हुआ गाँव के रहने वाले हैं। वे 144वीं रैंक हासिल करके सीयूजीएफ में असिस्टेंट  कमांडेंट बने हैं। गाँव की छोटी-छोटी पगडंडियों से निकलकर उत्कर्ष ने बड़ा मुक़ाम हासिल कर लिया है। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ पूरे जनपदवासियों का सीना गर्व से चौड़ा किया है। बचपन से ही पढ़ने लिखने में तेज उत्कर्ष प्रकाश सिंह ने अपना लक्ष्य तय कर लिया था कि कुछ भी हो जाए उनको देश की सेवा करना है। इसी जज्बे के साथ उत्कर्ष ने दिन रात एक कर दिया।

नतीजन आज उत्कर्ष सिंह ने न सिर्फ यूपीएससी की परीक्षा में अपना लोहा मनवाया बल्कि सीयूजीएफ में असिस्टेंट  कमांडेंट बनकर खुदको देश के लिए समर्पित कर दिया। उत्कर्ष सिंह के पिता ज्ञानप्रकाश सिंह और मां रीतू सिंह है। पिताजी ज्ञान प्रकाश सिंह बेसिक शिक्षा इलाहाबाद में डायरेक्टर है। सभी परिवार वाले उत्कर्ष की इस उपलब्धि पर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago