तेज़ बारिश और आंधी चलने से कई इलाक़ों में पेड़ गिरने की घटनाएँ सामने आती है। ताज़ा घटना फेफना-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग की है, जहां अचानक एक बड़ा पेड़ धाराशाई हो गया। पेड़ के बीच रास्ते में गिरने के कारण बहुत देर तक आवागमन बाधित रहा। मौक़े पर पुलिस पहुँची और ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को हटाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुगम हुई।
बताया जा रहा है कि बुधवार शाम ज़िले में मूसलाधार बारिश हुई। इस बारिश की वजह से फेफना-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे के पूरबी छोर पर रोड़ के किनारे लगा शीशम का पेड़ रोड़ पर गिर गया। जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से बधित हो गया और रोड़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। सुचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों और जेसीबी के सहयोग पेड़ हटवाने का कार्य किया, इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…