Categories: बलिया

बलिया में ग़लत तरीक़े से टेंडर कराने के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की माँग को लेकर पूर्व सभासद ने सौंपा स्मरण पत्र

बलिया के मनियर नगर पंचायत में कथित तौर पर नियमों की अनदेखी कर ग़लत तरीके से टेंडर कराने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। अब इस मामले में नगर पंचायत के पूर्व सभासद अमरेंद्र कुमार सिंह ने ज़िलाधिकारी को स्मरण पत्र देकर मामले की जाँच कराने और दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की माँग की है।

अमरेंद्र कुमार ने अपने स्मरण पत्र में बताया कि 29 जून को शिकायती पत्र प्रेषित किया था, इसमें उपजिलाधिकारी बांसडीह से पता करने पर बताया गया कि शिकायती पत्र में दिए गए बिंदुओं की जाँच रिपोर्ट प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को प्रेषित कर दी गई है।

इस संबंध में ईओ मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि टेंडर ग़लत तरीक़े से पास कराया गया है। इसे निरस्त करने कि लिए चेयरमैन कि संस्तुति के लिए चिठ्ठी भेजी गई है। संस्तुति मिलते ही टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

6 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 week ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 week ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago