बलिया- ख़राब हो चुकी सड़क पर धान की रोपाई कर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

बलिया
बांसडीह क्षेत्र के मल्हौंवा गांव के लोगों ने मुख्यमार्ग पर रिमझिम बारिश के बीच ध्वस्त सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि घोंघा चटटी, मल्हौंवा, बडा़गांव मार्ग लगभग एक किलोमीटर सड़क बनाने के लिए लोग पिछले पांच वर्षो से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है। बावजूद इसके जिला प्रशासन मौन है।

सड़क पूरी तरह गढ़ो व कीचड़ में तब्दील हो गयी है। जिससे मार्ग पर आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग से मल्हौवा गांव के लोगो के साथ ही चोरकैण्ड, बड़ागांव, बालापुर, महलीपुर आदि गांवो के लोगों को जोड़ने का काम करता है। सड़क के जगह जगह से टूट जाने से लोगो को चार पहिया व दो पहिया वाहन ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी साइकिल व पैदल जाने वाले लोगो को होती हैं। साल दर साल बीत गये लेकिन विभाग ने सड़क के बड़े गडडो को भरना को दूर देखने तक नहीं आयी।

 

सरकार के गड्ढे मुक्त सड़क का अभियान भी इस सड़क की दशा नही सुधार पाई। गुरूवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे निन्द से सोयी जिला प्रशासन को जगाने के लिए मुख्यमार्ग पर रिमझिम बारिश के बीच ध्वस्त सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। इस दौरान  घनश्याम सिंह, सोनामती देवी, देवन्द्र कुमार, संजीत सिंह,  राधेश्याम सिंह, अशोक कुमार, त्रिवेणी सिंह आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago