औचक निरीक्षक कर डीएम ने ​ली ई-आफिस प्रणाली का जायजा

बलिया
जिलाधिकारी श्री भवानी सिंह खंगारोत आज राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मे ई-ऑफिस प्रणाली के लिए कर्मचारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम औचक निरीक्षण किया।

 

उन्होंने कहा 15 अगस्त से यह ब्यवस्था लागू की जानी है। 24-30 जुलाई तक द्वितीय चरण का प्रशिक्षण चल रहा है। उन्होंने कहा सभी अधिकारी/ कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें क्योंकि आगे चलकर पेपरलेस काम होना है और सारे कार्य कंप्यूटर के माध्यम से ही होंगे। यहां पर आज कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था उन्होंने प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि वह अच्छे से प्रशिक्षण दें, उनका सम्मानित किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट को निर्देश दिए वह कलेक्ट्रेट में सभी पटल सहायकों को कंप्यूटर उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करें ।जिलाधिकारी ने प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि वह 2 पेज का बुलेट पॉइंट तैयार कर प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध कराएं । राजकीय महिला पालीटेक्निक मे उन्होने शिक्षण ब्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अंसारी, कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी वंश रोपण पांडे सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago