Categories: बलिया

बलिया में रोहित पांडेय हत्याकांड के विरोध में लोगों ने SP कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

बलिया के बांसडीह कोटवाली गेट के सामने शनिवार को हुए रोहित पांडेय हत्याकांड के विरोध में सैंकड़ों युवाओं ने एसपी ऑफिस पर प्रर्दशन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में युवाओं ने अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी को पत्रक देकर को 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने और बांसडीह कोतवाल सहित सभी सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने, रोहित पाण्डेय के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग किया।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि अगर तय सीमा के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एसपी कार्यालय में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन करतें हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, राजेश पाण्डेय, प्रतुल ओझा, प्रताप पुंज पाण्डेय अंशु, मुखिया पाण्डेय, आदि थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago