बलिया के मनियर थाना क्षेत्र में करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना पिंलूई गांव की है।
सुबह करीब 8 बजे मनियर सिकन्दरपुर मार्ग पर लगे विद्युत पोल के पास ग्राम पंचायत की कुर्सी पर बैठने के लिए मोहम्मद यासीन खान आ रहा था, तभी वो विद्युत पोल से जमीन में गाड़ा गए अर्थिंग की चपेट में आ गया। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय लाइनमैन से अर्थिंग वाले तार में करंट आने शिकायत कई बार की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके चलते युवक की जान चली गई। इस संबन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनियर मंतोष सिह ने बताया कि पिलूई मे एक युवक कि मौत हुई है, पंचनामा कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…