Categories: बलिया

बलिया में बंद मिले स्कूलों के शिक्षकों पर BSA ने की कार्रवाई, वेतन काटा

बलिया में सरकारी विद्यालयों में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही के BSA मनीष कुमार सिंह ने जिले में बंद मिले 8 विद्यालयों के शिक्षकों पर कार्रवाई की है। BSA ने संबंधित विद्यालयों के 50 अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं कर्मचारियों के वेतन/मानदेय की कटौती की है। सभी को 24 जुलाई को तलब किया है।

इसके साथ ही बीएसए ने बताया कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय समग्र शिक्षा विद्याभवन लखनऊ द्वारा विद्यालयों के नियमित निरीक्षण का निर्देश है। इसके अनुपालन में खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक तथा जनपद व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के अधिकारियों द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से निरीक्षण किया गया।

बेलहरी ब्लॉक का उप्रावि बेलहरी 19 जुलाई व उप्रावि रोहुआं 18 जुलाई को बंद मिला था। वहीं, नगर क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय भृगुआश्रम नंबर एक व दो 26 जून को बंद पाया गया। हनुमानगंज ब्लॉक का प्रावि हसनपुरा व अंजोरपुर 12 जुलाई को बंद मिला था। इसके अलावा नगरा ब्लॉक का प्रावि पांडेयपुरा 28 जून तथा रसड़ा ब्लॉक का प्रावि महाबीर अखाड़ा 8 जुलाई को बंद पाया गया था। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago