Categories: बलिया

बलिया में रोहित हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, 25 हज़ार का इनाम था घोषित

बलिया के चर्चित रोहित हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित यादव पुत्र शुकुल यादव और ओमप्रकाश यादव उर्फ प्रकाश यादव पुत्र रमेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

बता दें कि बांसडीह कोतवाली के सामने बादमाशों ने रोहित पांडेय की हत्या कर दी थी। वहीं कस्बे के ही एक अन्य युवक शुभम को भी टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद कोतवाली के सामने बाजार में हड़कंप मच गया था। घटना की खबर लगते ही कस्बे में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होने लगे। स्थिति बिगड़ता देख मौके पर सहतवार, रेवती, बांसडीहरोड, सुखपुरा, सिकंदरपुर समेत कई थानों की फोर्स बुला दी गयी थी।

पुलिस कप्तान देवरंजन वर्मा, एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार समेत सभी मौके पर पंहुच कर घटना की छानबीन किया। मामले के 48 घंटे बाद किसी की गिरफ्तारी ने होने पर सोमवार को आक्रोशित लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया था और 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। अब पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago