Categories: बलिया

बलिया के रोहित हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी के मकान पर प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर

बलिया के रोहित पाण्डेय हत्याकांड मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बांसडीह SDM अभिषेक प्रियदर्शी और बांसडीह सीओ प्रभात कुमार के नेतृत्व में टीम 2 बुल्डोजर के साथ पहुंची। फोर्स ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी रोहित यादव उर्फ राइडर के मकान तोड़ने की कार्रवाई की, इसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। अंकित यादव पुत्र सुकुल यादव और ओम प्रकाश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 3 आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने फरार चल रहे अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इस मामले में रोहित यादव उर्फ राइडर, शेखर यादव, अंकित यादव, बागी यादव, जवाहर गोड, प्रकाश यादव आरोपी हैं। इनमें से मुख्य आरोपी रोहित यादव उर्फ राइडर के मकान पर मंगलवार को बांसडीह एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी एवं सीओ प्रभात कुमार के नेतृत्व में पहुंची फोर्स ने बुल्डोजर से मकान को गिरा दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago