बलिया की 4 बेटियां अंडर -19 बालिका फुटबॉल टीम में हुई चयनित

बलिया की बेटियों ने प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। 4 खिलाड़ियों का चयन अंडर -19 बालिका फुटबॉल में हुआ है। बाराबंकी में आयोजित 18 दिन फुटबॉल बालिका चयन ट्रायल कैंप से कुल 22 बालिकाओं का उत्तर प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। इनमें बलिया की ये चार खिलाड़ी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोनाडीह की प्रिया, सलोनी, नेहा व संहिता का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर- 19 टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी उत्तर प्रदेश बालिका फुटबॉल टीम कर्नाटक के बेलगांव में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगी। कंपोजिट विद्यालय सोनाडीह के शारीरिक प्रशिक्षक राम प्रकाश यादव ने बताया कि सभी बालिकाएं सोनाडीह विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की हैं। शारीरिक प्रशिक्षक ने उन्हें फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया है। बताया जा रहा है कि बालिकाओं के घर की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हैं। संहिता, प्रिया व नेहा के पिता दूसरे प्रदेशों में मजदूरी कर अपने परिवार का पोषण करते हैं, वहीं सलोनी के पिता की मौत के बाद उसकी माता एक छोटी सी दुकान कर अपना और परिवार का जीवन यापन करती है। बच्चियों ने काफी परिश्रम कर इस मुकाम को हासिल की हैं।

शारीरिक प्रशिक्षक ने जानकारी दी कि उक्त सभी बालिका पूर्व में भी यूपी टीम की हिस्सा रह चुकी हैं। इनके चयन पर जिला फुटबाल संघ सचिव अरविंद सिंह, जिला ओलंपिक संघ एवं कबड्डी संघ पंकज सिंह, अजीत सिंह, खेल अधिकारी जवाहर यादव, प्रशिक्षक राम प्रकाश यादव, प्रधानाचार्य राजकीय विद्यालय सोनाडीह जय बहादुर यादव, अरुण कुमार, बिशन सिंह यादव, सिराज खेड़ा आदि ने बधाइयां दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago