बलिया में बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बडसरी गांव में दर्दनाक घटना हुई। यहां देर रात सांप के काटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की हालत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गांव की फूलकेशरी देवी खाना खाकर अपने घर पर चारपाई पर सोई थी। इसी दौरान चारपाई पर ही जहरीले सांप ने काट दिया। काटने पर महिला चिल्लाई, तभी परिजनों ने फूलकेशरी देवी को निजी संसाधन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
जहां तीन चार घंटे तक चले इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल में ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना से परिजन में कोहराम मच गया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…