बलिया : बलिया में कोरोना के तकरीबन रोज़ 450 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इस पर ब्रेक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू भी लागू किया था। जिसकी अवधि सोमवार सुबह 7 बजे समाप्त हो गई। अवधि समाप्त होते ही लोग पहले की तरह लापरवाह हो गए। बाजार से लेकर चौराहों तक पर भीड़ रही, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार रहा। हालांकि अधिकांश लोगों के चेहरे पर मास्क और गमछा जरूर देखा गया।
पिछले कई दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शनिवार की रात से सोमवार की सुबह तक 35 घंटे का कोराना कर्फ्यू लागू किया गया।
इस दौरान अभूतपूर्व बंदी रही तो लगा कि शायद लोगों को कोरोना की गंभीरता का एहसास हो गया है लेकिन सोमवार की सुबह कोरोना कर्फ्यू की अवधि समाप्त होते ही लोग एक बार फिर बेपरवाह दिखे। शहर का कोई मार्ग नहीं था, जहां सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार न होता रहा और खरीदारी के साथ ही आवाजाही की भीड़ न हो। अगर लोगों की लापरवाही इसी तरह बदस्तूर जारी रही तो आने वाले दिनों कोरोना संक्रमण को रोकना भी चुनौती भरा हो जाएगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…