बलिया में भरपूर मात्रा में है ऑक्सीजन सिलेंडर, जानें किस अस्पताल में कितने उपलब्ध ?

बलिया। कोरोना महामारी में प्रदेश में ऑक्सीजन की खपत ज्यादा बढ़ गई है। इसका फायदा उठाते हुए दुकानदार ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी करने में लगे हैं। लेकिन बलिया में फिलहाल ऑक्सीजन सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी के साथ ही एल-2 अस्पतालों में भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं।

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी व एल-2 अस्पताल मिलाकर कुल 231 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसमें मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन छोटा और बड़ा मिलाकर कुल 166 ऑक्सीजन सिलेंडर हैं। इसमें 16 बड़ा और 150 छोटा सिलेंडर है। वहीं, जिला अस्पताल में कुल 53 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसमें 10 बड़ा और 43 छोटा सिलेंडर है। जिला महिला अस्पताल में कुल 12 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं जिसमें दो बड़ा और 10 छोटा है।

इस प्रकार, जिले में प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी नहीं है। वर्तमान में ऑक्सीजन सिलेंडरों का बलिया और मऊ से भरवाया जा रहा है। ऑक्सीजन समाप्त होते ही त्वरित भरवाकर मंगा लिया जा रहा है, ताकि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी ना हो सके। वर्तमान में छोटा सिलेंडर भरवाने में करीब 200 रुपये और जीएसटी तथा बड़ा को भरवाने में करीब 336 रुपये और जीएसटी लग रहा है, जो पहले की अपेक्षा मामूली अधिक है।

108 और 102 एंबुलेंस में उपलब्ध है ऑक्सीजन सिलेंडर
बलिया के 108 और 102 एंबुलेंस प्रभारी अविनाश चंद्र मिश्रा के मुताबिक जिले में संचालित एंबुलेंस में प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत 20 से 25 हो रही है। आलम यह है कि प्रतिदिन बलिया से 15 से 20 कोरोना मरीज रेफर किए जा रहे हैं। बताया कि 10 सिलेंडर को अतिरिक्त में भरवाकर रख दिया गया है।

इसके अलावा, अगर किसी एंबुलेंस में ऑक्सीजन समाप्त हो गया तो उसे वेंडर के यहां भेजने के बजाए दूूरी गाड़ी से उपलब्ध करा दिया जाता है और उस गाड़ी को वेंडर के यहां सिलेंडर के लिए भेज दिया जाता है। एंबुलेंस में ए, बी और सी तीन ऑक्सीजन सिलेंडर होते हैं। बताया कि जिले में 108 की 38 और 102 की 38 एंबुलेंस संचालित हैं। इसके अलावा, चार एडवांस लाइफ सिस्टम एंबुलेंस हैं। इसमें वेंटिनेटर की सुविधा आदि उपलब्ध है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago