बलिया – महिला बीडीसी प्रत्याशी की मौत, इस गांव से लड़ रहीं थी चुनाव !

सिकंदरपुर:  सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोथ ग्राम के वार्ड नंबर 1, 2 व 3 से बीडीसी का चुनाव लड़ रही शांति देवी पति शिवरतन गुप्ता की गोरखपुर  में ईलाज के दौरान रविवार की देर शाम निधन हो गया।

बीडीसी महिला प्रत्याशी शांति देवी का शव गांव पहुंचते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सोमवार की सुबह शांति देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत कोथ अंतर्गत वार्ड नंबर 1, 2 व 3 से बीडीसी पद हेतु नामांकन करने के अगले ही दिन से शांति देवी की तबीयत खराब होना शुरू हो गई था।

परिजनों द्वारा शांति देवी का बलिया स्थित एक चिकित्सक से इलाज चल रहा था। शांति देवी की चिकित्सकीय जांच में वायरल निमोनिया नामक बीमारी से ग्रसित बताया गया था, जिसके बाद शांति देवी अपने घर पर आ गई थी। इसी दौरान रविवार की सुबह उन्हें सांस लेने में बहुत ज्यादा दिक्कत होने लगी। आनन-फानन में परिजन उन्हें सिकंदरपुर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए जहां पर उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया। इस दौरान चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया।

परिजन एंबुलेंस से तत्काल शांति देवी को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। गोरखपुर पहुंचने के उपरांत एक हॉस्पिटल में एडमिट करते ही शांति देवी की तबीयत अचानक फिर से बिगड़ने लगी। आखिरकार डॉक्टर कुछ करते इससे पहले ही शांति देवी ने दम तोड़ दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago