बलिया में कोरोना कर्फ्यू का समय ख़त्म होते ही लोग लापरवाह, हर जगह दिखी भीड़

बलिया : बलिया में कोरोना के तकरीबन रोज़ 450 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इस पर ब्रेक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू  भी लागू किया था। जिसकी अवधि सोमवार सुबह 7 बजे समाप्त हो गई। अवधि समाप्त होते ही लोग पहले की तरह लापरवाह हो गए। बाजार से लेकर चौराहों तक पर भीड़ रही, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार रहा। हालांकि अधिकांश लोगों के चेहरे पर मास्क और गमछा जरूर देखा गया।

पिछले कई दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शनिवार की रात से सोमवार की सुबह तक 35 घंटे का कोराना कर्फ्यू लागू किया गया।

इस दौरान अभूतपूर्व बंदी रही तो लगा कि शायद लोगों को कोरोना की गंभीरता का एहसास हो गया है लेकिन सोमवार की सुबह कोरोना कर्फ्यू की अवधि समाप्त होते ही लोग एक बार फिर बेपरवाह दिखे। शहर का कोई मार्ग नहीं था, जहां सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार न होता रहा और खरीदारी के साथ ही आवाजाही की भीड़ न हो। अगर लोगों की लापरवाही इसी तरह बदस्तूर जारी रही तो आने वाले दिनों कोरोना संक्रमण को रोकना भी चुनौती भरा हो जाएगा।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago