Categories: बलिया

कानूनी पचड़े में फंसे पवन सिंह, पत्नी की शिकायत पर मिला बलिया कोर्ट का नोटिस

बलिया। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और गायक पवन सिंह कानूनी पचड़े में फंसते जा रहे हैं। बलिया की पारिवारिक कोर्ट में भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भरण-पोषण के लिए मुकदमा दायर किया था। जिस पर अदालत ने पवन सिंह को 5 नवंबर को तलब करते हुए अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।

कोर्ट ने चौथी बार किया तलब- भोजपुरी गायक और फिल्म स्टार पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का मामला बलिया जिले के परिवार कोर्ट में है। ज्योति के अधिवक्ता के मुताबिक 22 अप्रैल को अर्जी दाखिल होने के बाद कोर्ट ने 2 जून को पवन सिंह को हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन वह निर्धारित तिथि पर नहीं कोर्ट में नहीं आए।

सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें 7 जुलाई और 1 अगस्त को भी नोटिस जारी किया था लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए थे। अब चौथी बार 5 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। 5 नवंबर को ही पवन सिंह को भरौली में आयोजित गड़हा महोत्सव में कार्यक्रम भी पेश करना है। अदालती मामला सामने आने के बाद से कार्यक्रम के आयोजक और पवन सिंह को चाहने वाले सकते में हैं।

काफी चर्चा में रही शादी- 6 मार्च 2018 को भोजपुरी के स्टार कलाकार पवन सिंह ने बलिया के मिड्ढ़ी निवासी रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह से परिणय सूत्र में बंधे थे। शादी समारोह जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर चितबड़ागांव के शंकर होटल में हुई थी। तब पवन सिंह शहर में कई दिनों तक रुके थे। शादी को लेकर तब काफी चर्चा थी।

दोनों के बीच के रिश्तों की दरार तब बाहर आई जब पवन ने बिहार के आरा स्थित पारिवारिक कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। इसके बाद ज्योति ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की अर्जी दाखिल कर दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago