बलियाः सपा विधायक व कोतवाली प्रभारी के बीच विवाद, वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरु

बलिया जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव और कोतवाली प्रभारी के बीच हुए विवाद के मामले में जांच शुरु हो गई है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी हरकत में आए। पुलिस उपाधीक्षक को जांच सौंपी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव और बलिया कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के बीच रेलवे स्टेशन के सामने वाहन की पार्किंग को लेकर तीखी बहस हो गई।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक संग्राम सिंह यादव के बेटे ने गुरुवार शाम अपनी लग्जरी गाड़ी रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस पिकेट से सटाकर खड़ी कर दी थी। पुलिस पिकेट के बाहर कुर्सी पर बैठे कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने विधायक के बेटे से गाड़ी हटाने के लिए कहा था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया। जिसके बाद विधायक अपने बेटे के पक्ष में मौके पर पहुंच गए।

इसका वीडियो सामने आने के बाद एएसपी ने पुलिस उपाधीक्षक को सौंपा गया है। एएसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं विधायक का कहना है कि कोतवाली प्रभारी ने उनके बेटे से वाहन हटाने को कहा था, जिसके लिए वह तैयार हो गया था, लेकिन इसके बाद कोतवाली प्रभारी ने उनके बेटे को अपशब्द कहे तथा उन्हें व उनके बेटे को देख लेने की धमकी दी। यादव के मुताबिक, कोतवाली प्रभारी ने यह भी कहा कि सपा की सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से करेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago