Categories: बलिया

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… कोहरे धुंध व खराब मौसम के कारण निरस्त रहेंगी यह ट्रेनें

बलियाः बरसात का मौसम जाने के बाद हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत हो जाती है। दिसंबर आते-आते कड़क सर्दी पड़ने लगती है। सुबह कोहरे और खराब मौसम से ट्रैफिक बाधित होता है। रेलों के संचालन में काफी ज्यादा परेशानी होती है। इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग ने एक दिसम्बर से 28 फरवरी 2022 तक कई ट्रेनों के निरस्त करने की घोषणा की है।

सर्दियों के मौसम में कोहरे, धुंध के कारण रेलों के संचालन में खासी दिक्कत आती है। विभिन्न रुट्स पर कोहरे के बादल छा जाते हैं जिसके चलते कई बार ट्रेनों के आपस में टकराने की स्थिति भी बन जाती है। कई बार कोहरे के कारण रेल हादसे हो जाते हैं। जिसके चलते रेलवे विभाग ने कुछ ट्रेनें बंद करने का ऐलान किया है।

निरस्त हुई ट्रेनों में सबसे ज्यादा छपरा रुट की हैं। इनमें छपरा से चलने वाली छपरा-लखनऊ (05053) विशेष गाड़ी शामिल है जो कि चार दिसंबर से तीन मार्च तक निरस्त रहेगी। छपरा से एक दिसम्बर से 28 फरवरी तक चलने वाली छपरा-वाराणसी सिटी (05111) विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। छपरा से दो दिसम्बर से एक मार्च तक चलने वाली छपरा-फर्रूखाबाद (05083) विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। छपरा से चलने वाली छपरा-दुर्ग (05159) विशेष गाड़ी की आवृत्ति में कमी की गई है। यह गाड़ी छपरा से 1 दिसंबर से 27 फरवरी 2022 तक दिन प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।

साथ ही रेलवे विभाग ने लखनऊ, वाराणसी, व फर्रूखाबाद स्टेशन से जाने वाली ट्रेनों को भी निरस्त किया है। लखनऊ से एक दिसम्बर से 28 फरवरी तक चलने वाली लखनऊ-छपरा ( 05054) विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।  फर्रूखाबाद से तीन दिसम्बर से दो मार्च तक चलने वाली फर्रूखाबाद-छपरा (05084) विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से एक दिसम्बर से 28 फरवरी तक चलने वाली वाराणसी सिटी-छपरा (05112) विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-छपरा (05160) विशेष गाड़ी 2 दिसंबर से 26 फरवरी 2022 तक दिन प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी होगी लेकिन अच्छी बात है कि रेलवे ने ट्रेनों के निरस्तीकरण की लिस्ट पहले जारी कर दी है जिससे अब आम आदमी अपने प्लान में चेंज भी कर सकता है साथ ही अन्य रुट्स से सफर कर सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago