Categories: बलिया

बलिया- लापता युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, कातिल की तलाश में पुलिस

बलिया। बांसडीह थाना क्षेत्र में 4 दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव एक गड्ढे में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवक की छानबीन भी की थी। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। और अब युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

मामला बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बिगही गांव का है। जहां के निवासी मनजी श्रीवास्तव (22) का शव रविवार को गांव के पोखरे के पास गड्ढे में मिला। मनजी की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। व्यवहार कुशल व बहुत ही मिलनसार मनजी की मौत से गांव में शोक की लहर है। बता दें गांव के लोगों ने पोखरे के पास के गड्ढे में एक युवक का शव देखकर शोर मचाया। देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई। शव की पहचान बिगही गांव निवासी मनजी श्रीवास्तव पुत्र दूधनाथ श्रीवास्तव के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि मनजी 4 दिन से लापता था। खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गयी थी। थानाध्यक्ष मंटू राम ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलू को गंभीरता से देख रही है। जांच के बाद ही कातिल का पता लग पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago