बलिया में खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक सिरफिरे युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर छात्रा को गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। दिल दहला देने वाली इस घटना में दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर एडिशनल एसपी, सीओ सिटी, कोतवाल, के साथ फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। मामला प्रेस-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
सनसनी फैलाने वाली यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के माफी पीपरा ढाला पर हुई। बताया जा रहा है कि माफी पिपरा निवासी आजम खान 25 का रवीना खातून 23 के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया। लेकिन रविवार को लगभग 12 बजे अचानक युवक युवती के कमरे में पहुंचा और उसे गोली मार दी।
गोली की आवाज घबराए लड़की के परिजनों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जिसके बाद सिरफिरे युवक ने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली की आवाज से इलाका कांप उठा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं जानकारी होते ही एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी भूषण कुमार वर्मा, कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा के साथ ही फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई। एडिशनल एसपी जे बताया कि घटना में प्रयोग असलहा और कारतूस युवक की डेड बॉडी के पास मिला। जिसे बरामद कर लिया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरु कर दिए है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…