बलियाः नवरात्रि का पर्व चल रहा है। आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा वहीं बारावफात के उत्सव का भी आयोजन होगा। दोनों समुदाय के आगामी पर्वों को शांतिपूर्वक ढंग से मनाए जाने को लेकर रसड़ा कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी शिवनारायण की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई।
इस बैठक में त्यौहारों के दौरान शांति रखने पर जोर रहा। क्षेत्राधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि आने वाले दुर्जा पूजा व बारावफात का पर्व शांतिपूर्वक व सद्भाव के साथ मनाएं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा व बारावफात के जुलूसों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। दुर्गा प्रतिमाएं भीड़-भाड़ वाले स्थानों व राजमार्ग पर स्थापित न करें।
प्रभारी निरीक्षण शिवशंकर सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही कहा कि त्योहार सद्भाव कायम करने का जरिया है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ सोनी ने बताया कि 15 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन प्रतीकात्मक रूप में रावण का पुतला फूंका जाएगा वहीं परवेज आलम ने कहा कि बारावफात का जलसा 18 अक्टूबर को होगा और मोहम्मद पैगंबर साहब का जन्म दिवस बारावफात 19 तारीख को अपने घरों में ही मनाया जाएगा। शिया नेता असद अली ने कर्बला में पानी जमा का मामला भी उठाया। इस मौके पर सपा नेता बदरूदुजा अंसारी, प्रदीप गुप्ता, अविनाश सोनी, राजेश जायसवाल, अशद अली, रामचंद्र, आदि मौजूद थे, सभी ने शांति-सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की बात कही।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…