पूर्वी छोर पर बसे बलिया की तस्वीर बदलने वाली है। 70 करोड़ की लागत से अब शहर को संवारा जाएगा। खराब हो चुकी सड़कों की मरम्मत की जाएगी, पार्कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा 16 नई सड़के बनाई जाएंगी।
शहर के मेकओवर के दौरान सबसे पहली प्राथमिकता गड्ढा मुक्त सड़क रहेगी। गली-मोहल्लों की जर्जर सड़कों को ठीक कराया जाएगा। इसके अलावा 72 कंक्रीट नालों का निर्माण होगा। 16 नई सड़कें बनेंगी। 83 इंटरलॉकिंग और कवर्ड नालियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा शहर के पार्कों को सूरत भी संवारी जाएगी।
जिले के पांच पार्कों का जीर्णोद्धार होगा। इसमें शहीद पार्क भी शामिल हैं। यहां लाइटिंग, झूले की व्यवस्था की जाएगी व अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। ताकि लोग पार्क में एन्ज़ॉय कर सकें। यह पूरा काम 70 करोड़ की लागत से किया जाएगा। नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति भी मिली है, बजट आवंटन के बाद काम शुरू होगा। इस सम्बंध में नपा के ईओ डीके विश्वकर्मा का कहना है कि प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धन आवंटन के बाद काम शुरु हो जायेगा।
नपा की प्लानिंग के मुताबिक 4.09 करोड़ की लागत से माल गोदाम रोड से शनिचरी देवी मंदिर तक हाट मक्सि प्लांट से सड़क निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बलिया रेलवे स्टेशन से आंख अस्पताल तक, महावीर घाट से मदम चौराहा बंधा तक सड़क निर्माण होगा। वहीं चौक स्थित शहीद पार्क सौंदर्यीकरण, लाइट और झूला सेट का निर्माण, व शहीद पार्क से फ्लाईओवर तक मार्ग चौड़ीकरण होगा। हरपुर में तीन और कोषागार कार्यालय परिसर में पार्क का सुंदरीकरण कार्य होगा।
70 करोड़ में से सबसे ज्यादा 27.50 करोड़ रुपए से ढक्कन समेत सीसी नाला निर्माण किया जाएगा। 24.88 करोड़ से हॉट मिक्स प्लांट से 16 सड़कों का निर्माण होगा। इसके अलावा 13.75 करोड़ से इंटरलॉकिंग और कवर्ड नालियां बनेगी, 3.95 करोड़ की लागत से पांच पार्कों का निर्माण व सुंदरीकरण होगा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…