Categories: Uncategorized

बलियाः पेपर लीक कांड में आरोपी शिक्षक पर लगी रासुका

बलिया पेपर लीक मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर रासुका लगाई है। मामले में अब तक 5 आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की जा चुकी है। सभी आरोपी जेल में है। वहीं मामले में उच्च अधिकारियों की टीम लगातार जांच कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक नगरा पुलिस ने रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी निवासी अविनाश गौतम पर रासुका की कार्रवाई की है। अविनाश, सुभाष इंका ताड़ीबड़ा गांव में अंग्रेजी के शिक्षक थे। आरोपी ने अंग्रेजी का पेपर साल्व किया था। इस मामले में पुलिस ने मां लचिया देवी मूरत यादव इंटर कालेज पशुहारी के केंद्र व्यवस्थापक अक्षयलाल यादव के साथ ही मास्टर माइंड समेत चार आरोपितों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया था।

इसमें मास्टर माइंड महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज भीमपुरा के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह व नकल माफिया राजू प्रजापति निवासी मऊ, रविद्र नाथ सिंह पुत्र स्व. रामाधार सिंह निवासी अवराई खुर्द थाना भीमपुरा के खिलाफ रासुका की धारा में बढ़ाई जा चुकी है। अब अविनाश गौतम पर भी रासुका लगाई गई है। जिसके बाद संख्या पांच हो गई है।

पेपर लीक कांड में कुल 52 लोगों को गिरफ्तारी हुई थी जिसमें डीआईओएस ब्रजेश मिश्रा भी शामिल थे। कुछ आरोपियों को जमानत मिल चुकी हैं। वहीं अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। बता दें कि 30 मार्च को भीमपुरा थाना के किड़िहरापुर स्थित परीक्षा केंद्र महाराजी देवी स्मारक इंटर कालेज के प्रबंधक ने ही प्रश्नपत्र को समय से पहले ही निकाल लिया। कंप्यूटर कार्य करने वाले राजू प्रजापति ने फोटो कापी कर अंग्रेजी शिक्षक अविनाश गौतम तक पेपर पहुंचाया। अविनाश ने पेपर हल कर वापस निर्भय सिंह को उपलब्ध कराया था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago