बलिया में शादी के तीन साल बाद पति को छोड़ विवाहिता प्रेमी के साथ चली गई। खास बात यह है कि प्रेमिका का प्रेमी से मिलन पति की सहमति से ही हुआ। गांव की पंचायत में इस बात पर फैसला हुआ।
मामला दोकटी थाना क्षेत्र का है। जहां युवक की शादी साल 2019 में बैरिया थाना क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। लेकिन युवती का प्रेम-प्रसंग दोकटी थाना क्षेत्र के दलकी नंबर दो निवासी युवक से चल रहा था। जब पति को इस बात की जानकारी हुई तो उसने प्रेमी से शादी करने का सुझाव दिया। जिसके बाद परिजन भी मान गए।
सोमवार सुबह गांव में युवती के प्रेमी व पति के घरवालों की पंचायत हुई। जिसके बाद आपसी समझौते में तय हुआ कि विवाहिता की शादी उसके प्रेमी से की जाए। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने सहमति जताया। पंचायत के निर्णय के अनुसार पंचायत नामा लिखकर प्रेमी युगल की शादी एक दूसरे को माला पहनाकर लालगंज मठिया पर करा दी गई। प्रेमी के परिवार के लोग बहू को विदा कर अपने घर लेकर चले गए।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…