भरौली-बक्सर के बीच बन रहे पुल के दोनों छोर पर होगा पार्क और कार्मशियल प्वाइंट्स का निर्माण

यूपी और बिहार को जोड़ने के लिए भरौली-बक्सर के बीच गंगा नदी पर पुल का निर्माण जारी है। अब कहा जा रहा है कि दोनों छोरों पर पार्क विकसित करने के साथ ही कामर्शियल प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।

इसके लिए बिहार के बक्सर स्थित चौराहा पर काम शुरु हो गया है। वहीं भरौली में नए पार्क के किनारे कामर्शियल प्वाइंट्स का निर्माण होगा। दुकानों का निर्माण होने के बाद इनका आवंटन किया जाएगा। इधर बिहार और यूपी को सड़क से कनेक्ट करने की कवायद भी जारी है। गंगा नदी पर पुल बनने से बिहार ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएगा। बिहार को फोरलेन लिंक रोड के जरिए भरौली होते हुए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के करीमुद्दीनपुर के उत्तमनगर स्थित इंटर एक्सचेंज से जोड़ा जाएगा।

पुल तक एप्रोच निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। पूर्व के बने पुल तक की सड़क को तोड़ने व फोरलेन एप्रोच बनाने का कार्य भी शुरू हो चुका है। सीमावर्ती क्षेत्र में लिंक फोरलेन निर्माण के लिए जमीनों के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू है। इसके अलावा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण गाजीपुर के जंगीपुर से बिहार प्रांत स्थित छपरा के रिविलगंज तक होना है। कुल 177 किलोमीटर फोरलेन सड़क है।

करीब तीन माह पहले परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भरौली-हैदरिया फोरलेन लिंक रोड निर्माण में संशोधन करते हुए बक्सर स्थित फोरलेन सड़क को भरौली स्थित गंगा पुल पार कर करीमुद्दीनपुर के उत्तमनगर में पहले से निर्धारित इंटरचेंज से जोड़ने की स्वीकृति दे दी। बक्सर एनएचएआई अभियंता एके तिवारी का कहना है कि पूर्व के बने पार्क के स्थान पर नया पार्क यूपी-बिहार के दोनों सिरे पर बनना है। पार्क के पास सड़क किनारे दुकानों का भी निर्माण होगा, जिसका आवंटन होगा। बक्सर में यह कार्य शुरू हो चुका है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago