Categories: बलिया

बलिया में बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलियाः रेवती के चौबे छपरा गांव के बौद्ध मठ में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद से ही गांव में पुलिस बल तैनात हैं।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बौद्ध मठ में स्थापित डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा का हाथ कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देख ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए थे।

जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को गांव के ही श्रवण कुमार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया था और आज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद्रशेखर सिंह नामक शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रतिमा को सही करा दिया गया है तथा गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago