Categories: बलिया

बलिया- कई ट्रेनों का बदला समय, कई कैंसिल और डायवर्ट, जाने शेड्यूल

बलिया। रेलवे प्रशासन ने औड़िहार – जौनपुर खण्ड के मुक्तीगंज जौनपुर स्टेशन पर प्री-नान इण्टरलॉकिंग और नॉन इण्टरलाकिंग काम और मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण वजह से कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण और रि-शिड्यूलिंग कर दिया है जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मार्ग परिवर्तन -गोंदिया से 31 जनवरी और 01 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-वाराणसी सिटी औड़िहार-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। इसके अलावा आनन्द विहार टर्मिनस से 01 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 04056 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग जंघई- वाराणसी वाराणसी सिटी-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
निरस्तीकरण- गाड़ी संख्या-05133/05134 एवं 05143/05144 औड़िहार-जौनपुर- औड़िहार विशेष गाड़ी 31 जनवरी, 01 एवं 02 फरवरी, 2023 को निरस्त रहेगी।

नियंत्रण -बरौनी से 02 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15231 बरौनी- गोंडिया एक्सप्रेस 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

रि-शिड्यूलिंग- बलिया से 02 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 04055 बलिया- आनन्द विहार टर्मिनस 120 मिनट रि-शिड्यूल कर बलिया से चलाई जायेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago