बलिया डेस्क : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री नारद राय आने वाले एक सितम्बर से परिवर्तन यात्रा निकलाने जा रहे हैं. नारद राय के नेतृत्व में यह परिवर्तन यात्रा जनेश्वर मिश्रा सेतु निकाली जाएगी. अब नारद राय लोगों से इस परिवर्तन यात्रा से जुड़ने की अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने बीते कल अखार गांव में चौपाल लगाया.
इस दौरान उन्होंने वहां के लोगों से बड़ी तादाद में इस यात्रा में शामिल होने की अपील की और यूपी सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा वार किया है. इस दौरान योगी सरकार पर बरसते में उन्होंने कहा है कि सूबे में भाजपा की सत्ता में आने के बाद से तमाम विकास के काम ठप पड़े हुए हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि जो भी विकास में काम समाजवादी सरकार ने शुरू किया था, वह अब इस सरकार ने रोक दिया है. उन्होंने आगे कहा है कि जो जनता की बेहतरी और भलाई के लिए शुरू किये गए काम को बंद करवा दे, वह सरकार जनविरोधी है.
उन्होंने कहा है कि ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है. इसके अलावा उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि बलिया में भाजपा की सरकार आने के बाद से क्या विकास हुआ और क्या काम हुआ. उन्होंने सीएम योगी की सरकार के उस वादे पर सवाल उठाया जिसमे उन्होंने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का वादा किया था. उन्होंने कहा कि पूरे सूबे की सड़कों का बेहद बुरा हाल है. इस चौपाल में पूर्व प्रधान जय कुमार सिंह और तमाम लोग मौजूद रहे.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…