बलिया डेस्क : काफी लम्बे वक़्त से चले रहे सड़क विवाद एक एक मामले में पूर्व सांसद भरत सिंह के चचेरे नाती प्रियांशु को गोली लग गयी. आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है. यह घटना आज सुबह करीब आठ बजे की है और बताया जा रहा है कि नेका राय के टोला से बकुल्हा रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क को लेकर यह विवाद हुआ है.
इस सड़क को लेकर करीब एक दशक से विवाद चल रहा है. मामला कुछ यूँ है कि इस सड़क के करीब सौ मीटर के हिस्से पर यहाँ के रामबालक सिंह अपना मालिकाना हक़ जताते हुए चले आ रहे हैं. मामल काफी वक़्त से चला आ रहा है और अब यह हाई कोर्ट में चल रहा है. आरोप है की इस बीच अपना हक जताते हुए एक बार फिर से रामबालक सिंह सड़क पर कब्ज़ा करना चाह रहे थे लेकिन इलाके के लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की.
खबर के मुताबिक धीरे धीरे बात बढती चली गयी. इस बीच रामबालक सिंह के पक्ष की तरफ से किसी ने विरोध कर रही भीड़ पर अचानक से फायरिंग कर दी और गोली पूर्व सांसद भरत सिंह के चचेरे नाती प्रियांशु सिंह को लग गयी. प्रियांशु की उम्र 16 साल है. बताया जा रहा है कि गोली प्रियांशु के हाथ में लगी है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…