Categories: बलिया

Paper Leak- अब कांग्रेस ने खोला मोर्चा, यूपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बलिया। पेपर लीक मामले में अब कांग्रेस ने भी अपनी आवाज बुलंद कर दी है। जहां कांग्रेस ने पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस का साफ कहना है कि पत्रकारों के हित में कांग्रेस अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस ने योगी सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी।

बता दें पत्रकारों की रिहाई को लेकर कांग्रेस भवन से जिला कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने योगी सरकार मुर्दाबाद, नकल माफियाओं को गिरफ्तार करो, भ्रष्ट प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाया। और फिर जुलूस धरना प्रदर्शन के रूप में परिवर्तित हो गया। बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ जो जनता के बुनियादी सवालों को कलम के माध्यम से उठाते हैं। उनको दबाने की कोशिश कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी इसकी आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। जब तक न्याय नहीं होगा, संघर्ष जारी रहेगा। जहां पत्रकारों का पसीना बहेगा कांग्री सड़क पर खून बहा देने का काम करेंगे

इस दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन घोर अनियमितता बरत रहा है। निर्दोष पत्रकारों को जेल भेज दिया जाना उचित नहीं है। ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि पत्रकारों के संघर्ष की लड़ाई बलिया से लेकर लखनऊ तक लड़ी जाएगी। कांग्रेस विधायक इस सवाल पर विधानसभा में भी प्रश्न उठाएंगे और इस लड़ाई को अंतिम अंजाम तक लड़ा जाएगा। वहीं सभा में कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago