UP MLC Election : बलिया में कड़ी सुरक्षा में विधान परिषद चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

UP MLC Election 2022 Voting स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) के चुनाव के लिए आज मतदान किया जा रहा है। आठ बजे मतदान शुरू हो गया। पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान मतदान केंद्रों पर तैनात हैं। शाम चार बजे तक मतदान चलेगा। पूर्वांचल की वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ और मऊ सहित कुल पांच एमएलसी सीटों के लिए 15 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। मिर्जापुर एमएलसी सीट निर्विरोध भाजपा के खाते में जा चुकी है। अब सभी प्रमुख सीटों पर भाजपा और सपा के बीच ही मुख्य मुकाबला है। हालांकि पूर्वांचल की कई सीटों पर भाजपा के लिए निर्दलीय और बागी उम्मीदवारों ने चिंता बढ़ा दी है।

बलिया में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला- बलिया एमएलसी सीट पर भाजपा और सपा में सीधा मुकाबला है। बलिया की राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और उनके परिवार का हमेशा दखल रहता है। विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू तीन बार से बलिया से एमएलसी हैं। हर बार उनके दल अलग रहे हैं। इस दफा विधानसभा चुनाव से पहले ही सपा से पाला बदल कर भाजपा में आ गए थे। इस बार उनके सामने समाजवादी पार्टी के युवा चेहरे अरविंद गिरी ताल ठोक रहे हैं। जिला निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र पंचायत सीयर में 214 मतदाता हैं। नगर पंचायत बेल्थरारोड़ में 14 तथा पांच जिला पंचायत सदस्य हैं। क्षेत्र पंचायत नगरा में प्रधान व बीडीसी 221 व पांच जिला पंचायत सदस्य हैं।

क्षेत्र पंचायत रसड़ा में 175, नगर पालिका परिषद रसड़ा में 26, जिला पंचायत सदस्य 04 हैं। क्षेत्र पंचायत चिलकहर में 156, जिला पंचायत सदस्य 04 हैं। विकास खंड़ सोहांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य 139, नगर पंचायत चितबड़ागांव में 16, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं। क्षेत्र पंचायत गड़वार में 137, जिला पंचायत सदस्य 03, क्षेत्र पंचायत हनुमानगंज में 162, जिला पंचायत बलिया में 12, नगर पालिका परिषद बलिया में 25, क्षेत्र पंचायत दुबहड़ में 151, क्षेत्र पंचायत पंदह में 119, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं। क्षेत्र पंचायत नवानगर में 129, नगर पंचायत सिकंदरपुर में 16, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं। क्षेत्र पंचायत मनियर में 116, नगर पंचायत मनियर में 15, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं।

वोटिंग के लिए पहुंच रहे मतदाता- क्षेत्र पंचायत बेल्थरारोड़ में 101, जिला पंचायत सदस्य 02 हैं। क्षेत्र पंचायत बांसडीह में 140, नगर पंचायत सदस्य बांसडीह में 15, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं। क्षेत्र पंचायत रेवती में 128, नगर पंचायत रेवती में 16, नगर पंचायत सहतवार में 15, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं। क्षेत्र पंचायत बेलहरी में 96, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं। क्षेत्र पंचायत बैरिया में 103, नगर पंचायत बैरिया में 17, जिला पंचायत सदस्य 03 हैं। क्षेत्र पंचायत मुरलीछपरा में 99 एवं जिला पंचायत सदस्य 03 हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago