Categories: बलिया

बलिया जिला अस्पताल के इकलौते रेडियोलॉजिस्ट ने दिया इस्तीफा

बलिया जिला अस्पताल के इकलौते रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर संजय सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे से एक तरफ जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं तो वहीं मरीजों को लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।

उनके इस्तीफे के बाद अब अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सेवा पूरी तरह ठप्प हो गई है। इसके अलावा जिला अस्पताल में रोजाना 25 से 30 मेडीकोलीगल केस आते हैं। जनपद में मारपीट व दुर्घटना के मामले में भी मेडिकोलीगल रिपोर्ट की जरूरत होती है। अब ऐसे लोगों को डेढ़ सौ किमी का सफर तय कर वाराणसी जाना पड़ेगा। वाराणसी जाने में आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा।

बता दें कि शुक्रवार को रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर संजय सिंह ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उन्होंने सीएमएस के साथ ही अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अस्पताल में सेवाएं देने में असमर्थता जताई है। माना जा रहा है कि काम के दबाव में चिकित्सक ने ऐसा किया है।

वहीं प्रभारी सीएमएस डॉ आरडी राम का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट डा. संजय सिंह द्वारा इस्तीफा देने के बाद मामले से एडी को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही शासन से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर ली जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago