बलिया। पिछले दिनों जिले से एक दुखद तस्वीर सामने आई थी। जहां एंबुलेंस नहीं मिलने पर एक शख्स अपनी पत्नी को ठेले से अस्पताल लेकर पहुंचा था। लेकिन पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। उमाशंकर सिंह सुकुल प्रजापति के अंदौर गावं पहुंचे और परिवार के मुखिया सकुल से बातचीत की। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की।
सकुल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि क्या आप नहीं जानते कि जब भी क्षेत्र में कोई गरीब बीमार होता है और मुझे जानकारी मिलती है तो मैं बलिया से लेकर बीएचयू और पीजीआई तक उसके इलाज का पूरा इंतजाम करवाता हूं। यदि कोई मरीज जाने में असमर्थन है तो उनके अपने साधन से हॉस्पिटल भिजवाने का इंतजाम करवाता हूं। मैं कुछ लोगों को इस काम के लिए रखा है।जिस पर पीड़ित परिवार ने बोले कि हमें जानकारी नहीं थी और तबीयत ज्यादा खराब नहीं थी इसलिए किसी को बिना बताए ही हॉस्पिटल के लिए निकल गया।
सोचा था इलाज कराकर वापस आ जाउंगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस पर विधायक ने दुख प्रकट किया और कहा कि कोई भी जरुरत हो तो मुझसे संपर्क जरुर करें, निसंकोच बताएं। इस दौरान कई लोग मौजूद थे वहीं विधायक को अपने बीच पाकर पीड़ित परिवार ने भी अपना दुख-दर्द साझा किया।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…