Categories: बलिया

बलिया में MLC चुनाव संपन्न, 98.25 फीसदी हुआ मतदान

बलिया में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। हनुमानगंज ब्लाक में आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरु हुआ। शुरुआत में मतदान की रफ्तार धीमी रही लेकिन बाद में मतदाता केंद्र पर पहुंचे। चुनाव में कुल 98.25 प्रतिशत मतदान हुआ। बीजेपी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के पौत्र और तीन बार के विजेता रविशंकर सिंह पप्पू चुनावी मैदान में हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से अरविंद गिरी प्रत्याशी हैं।मतदान के दौरान दोनों ही पार्टियों के नेता मतदान केंद्र पर मौजूद रहे। हनुमानगंज ब्लाक स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 11.30 तक 50 फीसदी मतदाताओं ने ही मताधिकारी का प्रयोग किया था। बाद में करीब 1.00 बजे मतदान प्रतिशत बढ़कर 81 फीसदी पर पहुंच गया। वहीं दुबहड़ ब्लॉक स्थित मतदान केन्द्र पर कुल मतदाताओं में से 85%अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। शाम में मतदान संपन्न हुआ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago